तिब्बत हाउस – नालंदा इंट्रोडक्टरी कोर्स

तिब्बत हाउस, नई दिल्ली के निर्देशक का नालंदा इंट्रोडक्टरी कोर्स (बैच 1) के आवेदकों के लिए वीडियो संदेश

ऑनलाइन पंजीकरण - नालंदा इंट्रोडक्टरी कोर्स (बैच 1)

एन.आई.सी-1 के लिए पंजीकरण 28 अप्रैल 2025 से 28 मई 2025।

हिंदी अनुवाद के साथ एन.आई.सी-1 के बारे में पंजीकरण फॉर्म के लिए कृपया – यहाँ क्लिक करें – (Click Here)

अंग्रेजी में एन.आई.सी-1 के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया (For more details about NIC1 for English Speaking) – यहाँ क्लिक करें – (Click Here)

रूसी अनुवाद के साथ एन.आई.सी-1 के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया (Более подробную информацию о NIC1 с переводом на русский язык можно найти здесь) – यहाँ क्लिक करें – (Click Here)

फ्रेंच अनुवाद के साथ एन.आई.सी-1 के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया (Pour plus de détails sur NIC1 avec interprétation simultanée en français) – यहाँ क्लिक करें (Cliquez ici)

 

लद्दाखी अनुवाद के साथ एन.आई.सी-1 के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया nalandathladakh@gmail.com पर ईमेल करें (ལ་དྭགས་ཀྱི་སྐད་སྒྱུར་ཐོག་ NIC 1 གི་སློབ་ཚན་གྱི་སྐོར་ལ་ཞིབ་གསལ་ཤེས་འདོད་ཡོད་ན། གཤམ་དུ་ཡོད་པའི་གློག་འཕྲིན་ཁ་བྱང་གི་ཐོག་འབྲེལ་བ་གནང་དགོས nalandathladakh@gmail.com

 

किसी भी प्रश्न के लिए कृपया

nalandacourses@tibethouse.in पर ईमेल करें।

नालंदा इंट्रोडक्टरी कोर्स का अवलोकन

परिचय

आधुनिक दुनिया में नालंदा और तिब्बती मठवासी विश्वविद्यालयों की परंपरा में अध्ययन और अभ्यास किए जाने वाले विभिन्न बौद्ध विषयों को व्यवस्थित और व्यापक तरीके से पेश करने की वास्तविक आवश्यकता है। उस परिष्कृत परंपरा को ध्यान में रखते हुए, तिब्बत हाउस ने अब तक तीन प्रकार के पाठ्यक्रम पेश किए हैं – नालंदा सर्टिफिकेट कोर्स (एन.सी.सी, 5 महीने की अवधि), नालंदा डिप्लोमा कोर्स (एन.डी.सी, 1 से 1.5 साल की अवधि) और नालंदा मास्टर्स कोर्स (एन.एम.सी, 6 साल की अवधि)। इन पाठ्यक्रमों के विभिन्न बैच पूरे हो चुके हैं और अब इस नए पाठ्यक्रम का पहला बैच, नालंदा इंट्रोडक्टरी कोर्स (एन.आई.सी, 7 सप्ताह की अवधि) अब पेश किया जा रहा है क्योंकि हमें लगता है कि ऐसे कई लोग हैं जो इस तरह के कम अवधि के पाठ्यक्रम में रुचि रखते हैं।

यह कोर्स उन प्रतिभागियों के लिए पेश किया जा रहा है जो एक खुशहाल व्यक्ति बनने के लिए बुनियादी ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं। यह कोर्स प्रतिभागियों को नालंदा मास्टर्स कोर्स (एन.एम.सी, 6 साल की अवधि) के भविष्य के बैचों के लिए पात्र बनने के लिए विभिन्न बौद्ध विषयों के बारे में बुनियादी ज्ञान करवाता है।

बौद्ध दर्शन और मनोविज्ञान का अध्ययन और ज्ञान अत्यंत विशाल और गहन है। मठवासी परंपरा में, सभी विषयों का उचित अध्ययन करने और इस यात्रा को पूरा करने में नियमित रूप से कुछ दशक लग जाते हैं। यह एक अद्भुत और दुर्लभ अवसर है कि आप खुद को इस तरह के पाठ्यक्रम के लिए प्रतिबद्ध करें, भले ही आप एक आम व्यक्ति हों। यह पाठ्यक्रम विशेष रूप से उन लोगों के लिए रचना की गयी है जो शहरों और कस्बों में व्यस्त जीवन के बीच, अन्य व्यस्तताओं और प्रतिबद्धताओं के साथ बौद्ध दर्शन में अधिक गंभीरता से रुचि रखते हैं।